Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल

विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल

विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल
X

नई दिल्ली। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) विधायक रणबीर गंगवा ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा महासचिव अनिल जैन ने उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जैन ने गंगवा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उनको आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होने के बाद गंगवा ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वह पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि गंगवा के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Updated : 21 March 2019 4:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top