Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > गंभीर ने केजरीवाल पर किया तीखा प्रहार, कहा - मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी?

गंभीर ने केजरीवाल पर किया तीखा प्रहार, कहा - मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी?

गंभीर ने केजरीवाल पर किया तीखा प्रहार, कहा - मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी?
X

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार किया। मंगलवार को गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और उन्हेंमुख्य ढोंगी करार दिया। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गौतम गंभीर का बयान उस खुलासे के बाद आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीनबाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुज्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य है।

मंगलवार को गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'कमाल का मुख्यमंत्री है ये.. अन्ना हज़ारे को झूठ बोला.. फिर अपने यारों को झूठ बोला...सारी सरकारों को झूठ बोला...और फिर 'दिल्ली' के हज़ारों को झूठ बोला !! मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी??'

गौतम गंभीर ने एक और ट्वीट किया, ' AAP का संदेश- बहला दो... या दहला दो... पर सत्ता हथिया लो... मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और 'दिल्ली को दिल्ली' बनाएंगे। जय हिंद।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बिगुल बज गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

Updated : 6 Feb 2020 7:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top