Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चल रहे आगे

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चल रहे आगे

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चल रहे आगे
X

नई दिल्ली। राजधानी में नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल वह ही इस सीट से आगे चल रहे। उनके सामने बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस से रोमेश सभरवाल हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ 87 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया हुआ है।पिछले दो दशकों से नई दिल्ली के विधायक के रूप में जनता जिसे चुनती रही है, मुख्यमंत्री भी वही बना है।

क्षेत्रफल के लिहाज से नई दिल्ली सीट का एरिया चाणक्यपुरी से जंगपुरा, कनॉट प्लेस से खान मार्केट, गोल मार्केट से मंडी हाउस और सरोजिनी नगर से लोदी कॉलोनी तक फैला हुआ है। यहां के 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटर सरकारी अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसके अलावा, लुटियंस दिल्ली के निजी और सरकारी बंगलों में रहनेवाले लोगों के साथ-साथ उनके यहां काम करने और कोठियों के सर्वेंट क्वॉर्टरों में रहनेवालों की तादाद भी अच्छी खासी है। यहां के वाल्मीकि सदन में अनुसूचित जाति के वोटरों की भरमार है, तो वहीं एकमात्र अर्बन विलेज पिलंजी गांव में कई समुदायों के लोग रहते हैं।

नई दिल्ली में 22 झुग्गी बस्तियां भी हैं, जहां ज्यादातर एनडीएमसी, सीपीडब्ल्यूडी और अन्य सरकारी एजेंसियों में काम करनेवाले रहते हैं। यहां कई धोबी घाट भी हैं। यहां जलभराव, सरकारी फ्लैटों की मेंटिनेंस, पार्किंग और धोबी घाटों पर बिजली के कमर्शल मीटर जैसे मुद्दे अहम है।

Updated : 11 Feb 2020 5:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top