Home > Lead Story > मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का आंदोलन वापस लिया, हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार

मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का आंदोलन वापस लिया, हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार

मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का आंदोलन वापस लिया, हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार
X

मुंबई। सकल मराठा क्रांति मोर्चा के राज्य समन्यवयक वीरेंद्र पवार ने बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंबई बंद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की है। वीरेंद्र पवार ने कहा कि यह आंदोलन कुछ ही जगह पर आयोजित किया गया था ,लेकिन कई जगह हिंसा हुई है। इसकी जांच उनकी ओर से की जाएगी लेकिन उन जगहों पर हुई हिंसा के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। पवार ने मुंबई वासियों को हुई तकलीफ के लिए माफी मांगी है।

वीरेंद्र पवार ने कहा कि मराठा क्रांति मोर्चा पिछले 4 साल से मराठा आरक्षण की मांग कर रहा है। मराठा समाज की ओर से मराठा आरक्षण के लिए 58 मूक मोर्चे शांतिपूर्वक निकाले गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मराठा समाज को मराठा आरक्षण दिए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। इसी तरह सरकार की इतनी जल्दी क्या है कि मेगा भर्ती घोषित कर दी गई। इससे मराठा युवकों को नौकरी नहीं मिल सकती है। इसीलिए मराठा समाज को आंदोलन करना पड़ा है।

वीरेंद्र पवार ने कहा कि सरकार को अब और मराठा समाज के सब्र का इम्तहान नहीं लेना चाहिए और तत्काल मराठा आरक्षण घोषित करना चाहिए। वीरेंद्र पवार ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में मराठा मोर्चा के नाम पर हिंसक घटनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी और पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हिंसा किन लोगों ने की है।

Updated : 25 July 2018 3:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top