Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > खेलो इंडिया : जबलपुर में कल से शुरू होंगे तीरंदाजी के मुकाबले

खेलो इंडिया : जबलपुर में कल से शुरू होंगे तीरंदाजी के मुकाबले

खेलो इंडिया : जबलपुर में कल से शुरू होंगे तीरंदाजी के मुकाबले
X

जबलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बुधवार, 01 फरवरी से जबलपुर में तीरंदाजी के मुकाबले शुरू होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता रानीताल खेल परिसर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने देश के विभिन्न खिलाड़ी जबलपुर पहुँच चुके हैं। तीरंदाजी प्रतियोगिता में करीब 108 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स की सोमवार शाम को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भव्य आगाज हुआ। जबलपुर में खेलो इंडिया में जबलपुर में चार खेल खो-खो, तीरंदाजी, तलवारबाजी और रोड साइक्लिंग की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है। पहले दिन खो-खो में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबलों से हुआ। दोनों वर्गों में आठ-आठ राज्यों की टीम हिस्सा ले रही हैं। खो-खो के मैच विशाल डोम के नीचे मैट पर खेले जा रहे हैं।

आज खेले जाएंगे आठ मुकाबले

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज (मंगलवार को) खो-खो के आठ मुकाबले होंगे। इनमें बालक वर्ग के ग्रुप ए में सुबह 10:30 से शुरू होने वाले पहले सत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तथा ग्रुप बी में दिल्ली और छत्तीसगढ़ का मैच होगा। वहीं बालिका वर्ग में ग्रुप ए में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तथा ग्रुप बी में उडीसा और पश्चिम बंगाल की टीमें मैच खेलेंगी। दोपहर 3:30 बजे दूसरे सत्र में भी चार मुकाबले होंगे। इनमें बालक वर्ग ग्रुप ए की पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तथा ग्रुप बी में उडीसा और आंध्रप्रदेश की टीमों का मुकाबला होगा। इसी प्रकार बालिका वर्ग में ग्रुप ए की पंजाब और तमिलनाडु तथा ग्रुप बी की कर्नाटक और राजस्थान की टीमें मैच खेलेंगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के कोने-कोने से जबलपुर आए खिलाडी यहां हुए स्वागत और सत्कार से काफी खुश नजर आए। खिलाड़ियों ने न केवल खेल मैदान बल्कि आवास से लेकर परिवहन और भोजन की व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की।पश्चिम बंगाल की खो- खो बालक और बालिका वर्ग की टीमों के कोच तन्मय साहा, निताई कर एवं मिंटू कुमार दा ने जबलपुर में खिलाड़ियों के रुकने, खेल मैदान तक आने-जाने और भोजन व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया।

Updated : 31 Jan 2023 7:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top