Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर और धार में प्रियंका गांधी ने की सभा, कहा - आपका वोट प्रदेश का भविष्य बदल सकता है

इंदौर और धार में प्रियंका गांधी ने की सभा, कहा - आपका वोट प्रदेश का भविष्य बदल सकता है

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस क्रांतिकारी पार्टी है। चुनाव के वक्त भाजपा विकास की बात करती है

Priyanka Gandhi
X

इंदौर और धार में प्रियंका गांधी ने की सभा

इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने आज सोमवार को धार जिले के कुक्षी के डही और इंदौर में जनसभा की। धार में उन्होंने कहा ये पूज्य संत कमलदास जी, राजा श्री देवी सिंह जी और बाबासाहेब जी की धरती है। इस पावन धरा पर आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।मेरी दादी इंदिरा जी, नेहरू जी और राजीव जी ने हमेशा आपकी संस्कृति का सम्मान किया। इन लोगों ने कभी भी आपकी संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं की।इन लोगों ने आपके लिए वैसी ही नीतियां बनाई, जिससे आपकी मदद हुई और आप आगे बढ़े।


उन्होंने कहा कि भाजपा से हमारे कुछ सवाल है।-

  • मध्य प्रदेश में 18 साल से BJP की सरकार है, फिर भी प्रदेश के तमाम सरकारी पद खाली क्यों हैं?
  • मध्य प्रदेश में रोजगार न मिलने की वजह क्या है?
  • देश की संपत्ति उद्योगपतियों को क्यों सौंपी जा रही है?

उन्होंने आगे कहा कि BJP की सरकार गरीबों और किसानों का पैसा छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता का पैसा वापस उनकी जेब में डाली रही है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे काम किए हैं, लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आई है। जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश/प्रदेश में कितने दलित, आदिवासी और OBC हैं? जब सरकार के पास यह जानकारी ही नहीं होगी, तो वह लोगों की भागीदारी कैसे तय कर पाएगी? लेकिन जब भी हम कहते हैं जाति जनगणना करवाइए, तो मोदी सरकार चुप हो जाती है।

आपका वोट आपका भविष्य बदल सकता है -

वहीँ इंदौर में प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्रांतिकारी पार्टी है। चुनाव के वक्त भाजपा विकास की बात करती है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कांग्रेसियों का खून खराब है, उन्होंने पैथ लैब कब खोल ली? उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन अपनी नजर और ध्यान को केंद्रित कर तीर चलाते थे, इसी तरह अपने वोट को चलाओ। तीर सही लगने से आपका भविष्य मजबूत बन सकता है।'

Updated : 6 Nov 2023 1:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top