Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > वैष्णोदेवी के साथ मेला में 103 फीट की ऊंचाई पर विराजेंगी नौ देवियां

वैष्णोदेवी के साथ मेला में 103 फीट की ऊंचाई पर विराजेंगी नौ देवियां

भैरों बाबा के भी होंगे दर्शन, कलकत्ता से आएंगी मूर्तियां

वैष्णोदेवी के साथ मेला में 103 फीट की ऊंचाई पर विराजेंगी नौ देवियां
X

ग्वालियर । ग्वालियर का व्यापार मेला सैलानियों के लिए तेजी से तैयार हो रहा है। इस बार का मेला खास रहे इसके लिए यहां 103 फीट की ऊंचाई पर मां वैष्णो देवी सहित अन्य नौ दैवियों का दरबार सजाया जा रहा है। इसी के साथ भैरों बाबा का दरबार भी सज रहा है। इन सभी देवियों की मूर्तियां कलकत्ता से मंगाई जा रही हैं। इन सभी देवियों के दर्शन के लिए 20 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।

ग्वालियर का व्यापार मेला एक जनवरी से शुरू होने जा रहा है। मेला प्राधिकरण द्वारा मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला में मां वैष्णो देवी का दरबार जम्मू में विराजमान मां वैष्णो की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। मेला में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए सैलानियों को ठंडे पानी और पहाड़ों के बीच में से निकलकर जाना होगा। इसके बाद नौ देवियों के दर्शन होंगे और अंत भैरों बाबा के दर्शन करने को मिलेंगे। इसी के साथ कुछ और खास देवी-देवताओं का दरबार सजाए जाने की तैयारी चल रही है।

इन नौ देवियों के होंगे दर्शन:-

मेला में सैलानियों को वैष्णो देवी व भैंरो बाबा के साथ शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौर, सिद्धिदात्री माता के दर्शन होंगे।

मेला प्राधिकरण के गार्डनों में नहीं होंगे विवाह:-

ग्वालियर व्यापार मेला 1 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेला प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि सैलानियों की सहूलियत को देखते हुए इस दौरान मृगनयनी, मंगल वाटिका एवं कुसुमाकर रंगमंच गार्डन में विवाह समारोह नहीं होंगे। वहीं शेष अन्य गार्डनों में विवाह संपन्न होंगे।

इनका कहना है:-

'माता के दरबार की ऊंचाई 103 फीट की होगी। इस बार माता के दरबार में वैष्णो देवी के साथ सैलानी नौ देवियों और भैरों बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इसका किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है।'

सुनील लभाटे

वैष्णो देवी दरबार संचालक

Updated : 19 Dec 2018 9:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top