Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : मेले में रेमन सर्कस का आगाज

ग्वालियर : मेले में रेमन सर्कस का आगाज

ग्वालियर : मेले में रेमन सर्कस का आगाज
X

ग्वालियर। व्यापार मेला समय के साथ अब अपने पूरे श्वाब पर पहुँच चूका हैं। मेले में मनोरंजन के उद्देश्य से आने वाले सैलानियों के लिए एक खुश खबर हैं।मेले में मनोरंजन सेक्टर की लिस्ट में झूले, अप्पू घर, जुरासी पार्क के साथ अब रेमन सर्कस का नाम भी जुड़ गया हैं। मेले में मंगलवार को रेमन सर्कस की पहले शो के साथ शुरुआत हुई। रेमन सर्कस के महाप्रबन्धक एके सिंह ने बताया की रेमन सर्कस की शुरुआत 1924 में हुई थी। यह देश के प्राचीन सर्कसो में से एक हैं। इस सर्कस को कुछ साल पहले सरकार से राष्ट्रीय सम्मान मिला हैं।

ग्वालियर की धरती पर पहली बार

हर साल देश में अलग अलग स्थानों पर आठ से दस शो करने वाला यह सर्कस ग्वालियर की धरती पर पहली बार आया हैं। ग्वालियर मेले में यह सर्कस झूला सेक्टर के अंत में लगाया गया हैं सर्कस के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिदिन दिन में दो- दो घंटे के तीन शो का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सर्कस देखने आने वाले दर्शको को जिम्नास्ट, फ़्लाइंग, साइकिलिंग, रिंग आदि करतब देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया की यह करतब करीब 70 कलाकारों द्वारा किये जायेंगे। जिनमे भारतीय कलाकारों के साथ कुछ अफ्रीकन एवं रसियन कलाकार भी हैं। उन्होंने बताया की माध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए इसका शुल्क भी कम रखा गया हैं। जोकि 70, 100 एवं 150 रूपए हैं।

ये होंगे शो -

प्रथम शो- 1 से 3 बजे तक

दूसरा शो - 4 से 6 बजे तक

तीसरा शो -7 से 9 बजे तक



Updated : 21 Jan 2020 1:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top