Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज, सुबह 10.20 से होगा प्रभावी

वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज, सुबह 10.20 से होगा प्रभावी

तीन घण्टा 32 मिनट रहेगी अवधि

वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज, सुबह 10.20 से होगा प्रभावी
X

ग्वालियर, न.सं.। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रविवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र मिथुन राशि में सूर्य ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पं. रवि शर्मा के अनुसार कुछ स्थानों पर सूर्य की आकृति कंकणकृति की तरह दिखाई पड़ेगी। ग्रहण का सूतक 20 जून को रात्रि 10.20 बजे से शुरू होकर रविवार दोपहर 1.52 बजे तक होगा। ग्वालियर में सूर्य ग्रहण सुबह 10.20 से शुरू होगा और मोक्ष 1.52 बजे होगा। ग्रहण का मध्य दोपहर 12.02 बजे होगा। अवधि 03 घण्टा 32 मिनट होगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहण लगने के 12 घण्टे पहले सूतक लगता है।

ज्योतिषाचार्य गौरव उपाध्याय ने बताया कि यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में देखा जाएगा। इसके अलावा यह ग्रहण अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका थाईलेण्ड, मलेशिया, कोरिया, जापान, इंडोनेशिया, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, ईराक, ईरान एवं पाकिस्तान में भी दिखेगा। ग्रहण काल में अपने इष्ट देव का ध्यान रखें। सूर्य ग्रहण का प्रभाव ग्रहण से 6 माह तक रहता है। इसके कारण सरकारों के लिए संघर्ष की स्थिति बनेगी। ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन ने बताया कि यह ग्रहण भारत के अलावा अन्य देशों में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर ग्रहण का समय अलग-अलग होगा। दिल्ली में ग्रहण सुबह 10.20 पर स्पर्श करेगा और दोपहर 12.01 पर मध्य व 1.48 पर मोक्ष हो जाएगा। भोपाल में सुबह 10.14 से दोपहर 1.47 तक रहेगा। ग्वालियर में सुबह 10.20 से दोपहर 1.52 तक, शिमला में सुबह 10.23 से दोपहर 1.48 तक, हरिद्वार में सुबह 10.30 से दोपहर 1.50 तक रहेगा।

बाजार पर होगा असर

इस ग्रहण के प्रभाव से गेंहू, मूग, तेल, गुड़, घी, सोना-चांदी व शेयर बाजार में भारी तेजी आएगी। ग्रहण के प्रभाव से आंधी, हवा, चक्रवात के साथ अधिक वर्षा की संभावना है।

राशियों पर असर

- मेष, सिंह, कन्या एवं मकर के लिए शुभ फल।

- मिथुन, कर्क, वृश्चिक एवं मीन के लिए अशुभ फल।

- वृषभ, तुला, धनु एवं कुंभ के लिए मिश्र फल।

(जिन राशियों के लिए अशुभ फल है वे और गर्भवती महिलाएं यह सूर्यग्रहण कतई नहीं देखें।)

Updated : 24 Jun 2020 9:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top