रामालय ट्रस्ट की देखरेख में बने राम मंदिरः दिग्विजय
X
ग्वालियर, विशेष प्रतिनिधि। अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामालय ट्रस्ट के जरिए इस निर्माण की बात कही है। रविवार की रात अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए श्री सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामालय ट्रस्ट में सभी 18 ट्रस्टी और शंकराचार्य को शामिल किया जाना चाहिए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय देश की सर्वमान्य संस्था है किंतु यहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इशारे पर मारपीट आदि की जा रही है वहां यूनियन अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया गया जो कि निंदनीय है। भाजपा सांसदों द्वारा नागरिकता कानून के बारे में घर-घर जाकर जानकारी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन सांसदों को स्वयं कुछ नहीं पता कि एनएए और एनआरसी क्या है,फिर वे मतदाता भाइयों बहनों को क्या बताएंगे कि उन्हें मतदान के समय क्या प्रमाण पत्र देना होगा।रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत प्रदेश के मंत्री डॉ गोविंद सिंह, लाखन सिंह, अपेक्स बैंक के प्रशासक अशोक सिंह, वासुदेव शर्मा, बृजमोहन परिहार, एडवोकेट विनोद शर्मा आदि ने किया।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you