Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

ग्वालियर के जंगलों में सालों बाद डकैतों के कदमों की आहट, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

ग्वालियर के जंगलों में सालों बाद डकैतों के कदमों की आहट, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

50 हजार का इनामी ​​​​​​​रामसहाय गुर्जर का गैंग ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में एक्टिव


ग्वालियर के जंगलों में सालों बाद डकैतों के कदमों की आहट पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

ग्वालियर। कभी डकैतों के आतंक से थर्राने वाले ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में एक बार फिर सालों बाद डकैतों की आहट सुनाई पड़ रही है।  ग्वालियर जिले के घाटीगांव इलाके में 50 हजार के इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर का मूवमेंट देखने को मिल है।  इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और सर्चिंग शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले घाटीगांव के भंवरपुरा गांव में 50 हजार के इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर के गैंग को देखा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।  जिसके पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।  बताया जा रहा है कि कैत रामसहाय गुर्जर के उसकी गैंग के चार सदस्य भी है। सभी के पास 315 बोर की बंदूकें हैं। पुलिस को आशंका है कि गैंग इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।  

तीन राज्यों में आतंक - 

बता दें कि डकैत रामसहाय गुर्जर राजस्थान का रहने वाला है। साल 2022 में रामसहाय ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे पकड़ा भी था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दोबारा पुलिस के हाथ नहीं आ सका।इसके बाद जनवरी 2023 में श्योपुर जिले विजयपुर थाना क्षेत्र के जंगलों से तीन लोगों का अपहरण किया था। वर्तमान में रामसहाय का गैंग मप्र, राजस्थान और उप्र पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। उस पर चंबल रेंज आईजी की ओर से 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। वहीं धौलपुर और ग्वालियर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 

Related to this topic: