Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > क्या मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के बंगले पर भंवरी देवी केस पार्ट-2 हुआ है ?

क्या मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के बंगले पर भंवरी देवी केस पार्ट-2 हुआ है ?

क्या मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के बंगले पर भंवरी देवी केस पार्ट-2 हुआ है ?
X

भोपाल/वेब डेस्क। शाहपुरा में स्थित एक मकान में 39 साल की सोनिया भारद्वाज नाम की महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। ये बंगला पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार का है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसके कारण उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पूर्व मंत्री का नाम लिखा हुआ है। एएसपी ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पूर्व मंत्री सिंघार के नाम का जिक्र है, उसमें लिखा है - अब सहन नहीं होता, तुम गुस्सें के बहुत तेज हो। उन्होंने बताया की अब तक की जाँच में यही सामने आया की सोनिया और पूर्व मंत्री सिंघार पहले से ही परिचित थे। चर्चा है की दोनों की पहचान एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे। वह पिछले कई दिनों से उमंग सिंघार के निजी निवास पर रह रही थी। पुलिस ने बताया की ये सुसाइड नोट सोनिया की माँ को दिखाया है। इसमें राइटिंग एक्पर्ट्स की मदद ली जा रही है।

क्या ये भंवरी देवी पार्ट -2 है ?

पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर जांच की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री के बंगले पर हुई सोनिया की मौत को लोग राजस्थान की भंवरी देवी मर्डर केस से जोड़कर देख रहें है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की क्या मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के बंगले पर भंवरी देवी हत्याकांड पार्ट-2 हुआ है ? खैर यह तो जांच का विषय है जैसे - जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी मामला के बारे में विस्तृत जानकारी भी सामने आएगी।

श्मशान घाट पर सोनिया की मां को सांत्वना देते पूर्व मंत्री, विधायक उमंग सिंघार।



Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top