Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > वरिष्ठ नेता अजय सिंह के समर्थकों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल

वरिष्ठ नेता अजय सिंह के समर्थकों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल

वरिष्ठ नेता अजय सिंह के समर्थकों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
X

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में टूट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सतना के कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें से अधिकांश नेता अजयसिंह राहुल भैया के समर्थक बताए जाते हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के समर्थक और सतना के पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

छिंदवाड़ा में भाजपा में शामिल हुए रिटायर्ड डीआईजी




छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह होटल एकार्ड में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड डीआईजी सुधीर वी लाट, जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सीनियर एडवोकेट प्रसन्न श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली। लाट 2002 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे 4 साल पहले चंबल रेंज के डीआईजी पद से रिटायर हुए थे।

Updated : 21 March 2024 9:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top