Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मंत्री सिलावट के 200 समर्थक भाजपा में हुए शामिल

मंत्री सिलावट के 200 समर्थक भाजपा में हुए शामिल

मंत्री सिलावट के 200 समर्थक भाजपा में हुए शामिल
X

भोपाल। प्रदेश में लॉकडाउन में राहत मिलने के साथ ही राजनितिक हलचलें भी तेज होती जा रही है। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में दोनों ही दल जुट गए है। प्रदेश में सियासी उलटफेर के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं के बाद उनके कार्यकर्ता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार को सांवेर विधानसभा के करीब तुलसी सिवालट के 200 समर्थक भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सीएम चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है सांवेर विधानसभा क्षेत्र से तुलसी सिलावट को जिताना। उन्होंने कहा की भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर हमारे भाजपा परिवार का हिस्सा बने सांवेर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत करता हूं। आप सभी लोग प्रदेश की प्रगति और अंत्योदय के उत्थान के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देंगे, यही आशा है। मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों, आपसे कहना चाहता हूं कि आप ही तुलसी सिलावट, आप ही भाजपा, आप ही शिवराज सिंह चौहान और आप ही ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, आपको ही यह चुनाव लड़ना और जीतना है।

शिवराज सिंह ने कहा की कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा था। उन्होएँ कहा की मैं ऐसे रास्ते खोजूंगा जिससे किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसा जाये। हम रावस्था प्रदेश की नहीं होने देंगे, फिर से मध्यप्रदेश बनायेंगे, फिर से इसे खड़ा कर देंगे।


Updated : 2 Jun 2020 3:13 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top