Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > एनवीडीए के अध्यक्ष साहनी को पद से हटाया, देर रात जारी हुआ आदेश

एनवीडीए के अध्यक्ष साहनी को पद से हटाया, देर रात जारी हुआ आदेश

एनवीडीए के अध्यक्ष साहनी को पद से हटाया, देर रात जारी हुआ आदेश
X

भोपाल। राज्य शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के अध्यक्ष राकेश साहनी को पद से हटा दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को देर रात आदेश जारी किया गया। गौरतब है कि राकेश साहनी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1972 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्हें पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 2015 में एनवीडीए का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले वे विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

एनवीडीए के अवर सचिव एसके बघेल द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के मुताबिक, 13 जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश साहनी को राज्य शासन द्वारा आगामी आदेश तक के लिए एनवीडीए के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अब उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा रही है। दरअसल, कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही राज्य साशन ने सभी निगम-मंडलों के अध्यक्षों को हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। इससे पहले ही कुछ अध्यक्षों ने तो इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राकेश साहनी अपने पद पर बने हुए थे। शुक्रवार को कांग्रेस ने उनके रोज दफ्तर आने का पता चला, तो देर रात आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

Updated : 23 Feb 2019 6:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top