पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन
Swadesh Digital | 25 May 2019 11:45 AM GMT
X
X
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का आज निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भोपाल में ही चल रहा था। एक दिन पहले ही उन्हें इलाज के लिए भोपाल से मुंबई भेजा गया था।
हम आपको बता दें कि इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनका इलाज शुरू भी हो गया था. लेकिन दोपहर बाद खबर आई कि उनका निधन हो गया। जिसके बाद इसकी खबर मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है। मध्यप्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिलने के बाद उन्हें अपने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा।
Updated : 25 May 2019 3:44 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire