Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शिवराज सिंह ने महानवमीं पर घर बुलाकर कन्याओं को कराया भोजन

शिवराज सिंह ने महानवमीं पर घर बुलाकर कन्याओं को कराया भोजन

शिवराज सिंह ने महानवमीं पर घर बुलाकर कन्याओं को कराया भोजन
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को नवरात्रि की महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं लोग घरों में कन्याओं को भोजन करा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महानवमी के अवसर पर कन्याओं को भोजन कराया।


मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कन्याभोज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा और उन्हें अपने हाथों से भोजन खिलाया भी। इसके बाद उनका पूजन कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं।


मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा -" भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी। भव सागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोअस्तुते॥" उन्होंने कहा कि - "महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन कर मां अम्बे स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना की। बेटियों के चरण से आज निवास धन्य हो गया। बेटियों की उपस्थिति ऐसी कि मानों स्वयं माता मेरे समक्ष प्रत्यक्ष हों।"

चौहान ने कहा कि -"महानवमी के पावन पर्व पर मां अम्बे स्वरूपा कन्याओं को अपने हाथों से भोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। असीम शांति और एक नई ऊर्जा की अनुभूति हुई। बेटियों के उत्कर्ष में ही जगत का शुभत्व है। मां की कृपा सब पर बनी रहे, यही कामना! जय मां अम्बे!"

Updated : 16 Oct 2021 6:39 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top