Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
X

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें बोलने में तकलीफ होने की वजह से शनिवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर को शनिवार शाम अचानक घबराहट और सांस लेने में परेशानी हुई, तो उन्हें तत्काल भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी एमआरआई जांच कराई। नर्मदा हास्पिटल के संचालक डॉ. राजेश शर्मा के मुताबिक एमआरआई में पता चला है कि उनके दिमाग में एक छोटा थक्का (क्लाट) आ गया है। फेफड़े में हल्का संक्रमण भी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

उधर, जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल सांसद आलोक संजर शनिवार रात अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी पुत्रवधु व विधायक कृष्णा गौर से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता की बात कही।

उल्लेखनीय है कि दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्में बाबूलाल गौर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह गोविंदपुरा सीट से आठ बार भाजपा से विधायक रहे हैं। वह 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा कई विभागों के मंत्री भी रहे हैं।

Updated : 7 April 2019 7:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top