दिग्विजय तय करें कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : कमलनाथ
Swadesh Digital | 16 March 2019 8:28 AM GMT
X
X
छिंदवाड़ा/स्वदेश वेब डेस्क। मुख्यमंत्री कमलनाथ चाहते हैं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सबसे कठिन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। वह खुद सीट तय करें। शनिवार को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार ने 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की वजह से कर्जमाफी की प्रक्रिया रुक गई है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद 50 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा नीति और नीयत होगी। एनडीए सरकार के झूठे वादों को भी मुद्दा बनाएंगे। तीन-चार दिन उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Updated : 16 March 2019 10:19 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire