Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भोपाल में ऐन मौके पर भाजपा ने पलटी बाजी, दिग्विजय सिंह मंत्री की गाडी के आगे अड़े

भोपाल में ऐन मौके पर भाजपा ने पलटी बाजी, दिग्विजय सिंह मंत्री की गाडी के आगे अड़े

भोपाल में ऐन मौके पर भाजपा ने पलटी बाजी, दिग्विजय सिंह मंत्री की गाडी के आगे अड़े
X

भोपाल। भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर होने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। यहां भाजपा ने कांग्रेस सदस्यों से वोट लेकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। भाजपा समर्थित सदस्य रामकुंवर गुर्जर अध्यक्ष बन गई। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि भार्गव को एक मत से हरा दिया। इसके बाद भाजपा के खेमे में जहां ख़ुशी की लहर दौड़ गई, वहीं कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने तुरंत सख्त एक्शन लेते हुए अपने बागी सदस्यों को पार्टी से बाहर कर दिया। भाजपा को ये जीत रामकुंवर गुर्जर समेत कांग्रेस के अन्य सदस्यों द्वारा ऐन मौके पर पाला बदलने से मिली है।इसके भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। वहीँ कांग्रेस ने रश्मि भार्गव को उम्मीदवार घोषित किया।दोपहर ढाई बजे चुनाव परिणाम घोषित होते ही स्पष्ट हो गया भाजपा ने बाजी मार ली। इसके बाद त्री भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद वे गुर्जर को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।

इससे पहले दोपहर 12 बजे मंत्री भूपेंद्र सिंह-विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री अपनी गाड़ी में सदस्यों को लेकर पहुंचे। उस समय कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नारे बाजी शुरू हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे गुंडागिर्दी बताया तो मंत्रियों ने भी पलटवार किया।इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी उनकी गाड़ी के सामने आ गए। उन्होंने गाडी नहीं जाने देने की बात कही। इस पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह के साथ की धक्का-मुक्की। दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद ने भूपेंद्र सिंह को गेट पर रोका।

Updated : 5 Aug 2022 7:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top