Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, हनुमान चालीसा का किया पाठ

प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, हनुमान चालीसा का किया पाठ

प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, हनुमान चालीसा का किया पाठ
X

भोपाल/ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलना शुरू कर दिया है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ और आरती कर रहे हैं। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कलमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण का खुले तौर पर स्वागत किया है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यकर्ताआं ने हनुमान चालिसा का पाठ किया।



प्रदेश में राममंदिर भूमि पूजन से ठीक एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मंगलवार को प्रदेश भर में हनुमान चालीसा पाठ किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के निवास पर आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ।कमलनाथ ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा आज खुशी का दिन है। हमने प्रदेश की खुशहाली, उन्नति, समृद्धि को लेकर हनुमान जी का पूजन व पाठ किया। हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। राजीव गांधी जी ने 1985 में इसकी शुरुआत की, 1989 में शिलान्यास किया। राजीव जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। हम राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की और से 11 चांदी की शिला भेज रहे हैं।

गौरतलब है की भाजपा और उसके नेता राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे है। प्रदेश में 27 सीटों पर चुनाव होने है, जिसमें भाजपा को इसका लाभ मिल सकता है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी उपचुनावों से ठीक पहले सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपनाती नजर आ रही है।




Updated : 4 Aug 2020 11:12 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top