Home > Lead Story > अटकलों पर विराम : मंथन से अमृत ही निकलता है, कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार - शिवराज सिंह

अटकलों पर विराम : मंथन से अमृत ही निकलता है, कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार - शिवराज सिंह

  • आनंदीबेन पटेल ने मप्र के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • कल सुबह पहुंचेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

अटकलों पर विराम : मंथन से अमृत ही निकलता है, कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार - शिवराज सिंह
X

भोपाल, विशेष संवाददाता। कल 1 जुलाई को शिवराज मंत्रिमण्डल विस्तार के संबंध में दिनभर चलीं अटकलों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि उनके मंत्रिमण्डल का विस्तार 2 जुलाई को होगा।

गुरूवार 2 जुलाई को मंत्रिमण्डल विस्तार तय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के बाद भोपाल लौटे मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ बंद कमरे में चर्चा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री रविवार की शाम को दिल्ली रवाना हुए थे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर भी विचार विमर्श किया था। मंगलवार की सुबह वे वापस भोपाल लौट आए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी दिल्ली प्रवास पर रहे थे। दिल्ली से वापस लौटने के बाद बुधवार 1 जुलाई को मंत्रिमण्डल का विस्तार तय माना जा रहा था, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार टल जाने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का भोपाल प्रवास भी रद्द हो गया।

क्लिक करें - आनंदीबेन पटेल ने मप्र के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में ली शपथ

Updated : 1 July 2020 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top