Home > Lead Story > सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों से भड़के लोग, कहीं ये बड़ी बातें...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों से भड़के लोग, कहीं ये बड़ी बातें...

हाल ही में आईं खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों से भड़के लोग, कहीं ये बड़ी बातें...
X

हाल ही में आईं खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। खबर यह है कि दोनों की शादी 23 जून होने वाली है।

सोनाक्षी और ज़हीर की शादी साउथ मुंबई में होगी। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया है।

दोनों ने सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सोनाक्षी ने 2010 में दबंग से डेब्यू किया था, जबकि ज़हीर की पहली फिल्म 2019 में नोटबुक थी। उन्होंने साथ में डबल एक्सएल फिल्‍म में भी साथ काम किया है।

लेकिन कुछ लोग सोनाक्षी सिन्‍हा की शादी की खबर से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना नाराजगी जताते हुए यह कहना चालू कर दिया है कि यह वही सोनाक्षी सिन्‍हा हैं जिनकी पूरी फैमिली रामायण के नामों से भरी पड़ी है, पिता - शत्रुघन सिन्हा, भाई – लव और कुश, चाचा – राम, लक्ष्मण, भरत और घर का नाम रामायण है। लेकिन शादी के लिए सोनाक्षी ने मुस्लिम लड़का पसंद किया है।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोनाक्षी ज़हीर के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इस जोड़े ने कहा है कि वे "सिर्फ दोस्त" हैं, लेकिन इससे पहले अभिनेता वरुण शर्मा की इंस्टा स्टोरी ने कुछ और ही इशारा किया था।

सोनाक्षी को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार में देखा गया था।

1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित, हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार प्रेम, शक्ति, बदला और स्वतंत्रता की एक महाकाव्य गाथा होने का वादा करता है। वेश्याओं और उनके संरक्षकों की कहानियों के माध्यम से, यह सीरीज़ हीरामंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता में गहराई से उतरती है।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फरदीन खान, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी हीरामंडी का हिस्सा हैं।

Updated : 10 Jun 2024 11:43 AM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top