Home > Lead Story > संसद में हिंदी भाषा को लेकर भिड़े सिंधिया और थरूर, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

संसद में हिंदी भाषा को लेकर भिड़े सिंधिया और थरूर, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद में हिंदी भाषा को लेकर भिड़े सिंधिया और थरूर, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस
X

नईदिल्ली। संसद के बजट सत्र में अब तक की कार्यवाही बिना किसी हंगामे के चल रही है। दोपहर में राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई।अभी लोकसभा की कार्यवाही जारी है। कोरोना नियमों के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर हो रही है।

लोकसभा में आज उस समय माहौल गरमा गया जब उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद शशि थरूर हिंदी भाषा को लेकर भीड़ गए। दरअसल, तमिलनाडु से डीएमके सांसद केएस सुंदरम ने कोयंबटूर से इंटरनेशन फ्लाइट शुरू होने को लेकर अंग्रेजी में सवाल किया था। इसका जवाब ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने हिंदी में दिया।इसके बाद एक अन्य सांसद ने भी उड्डयन मंत्रालय से जुड़ा सवाल अंग्रेजी में पूछा। सिंधिया ने सका जवाब भी हिंदी में दिया।

सिंधिया द्वारा अंग्रेजी सवालों का जवाब हिंदी में देने पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शशि थरूर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा की माननीय मंत्री जी अंग्रेजी बोलना जानते है, फिर वह हिंदी में क्यों जवाब दे रहे है। ये सांसदों का अपमान है।

थरूर की इस टिप्पणी से सिंधिया भड़क गए। उन्होंने कहा की बड़ी अजीब बात है कि उनके हिंदी बोलने पर ऐतराज किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमारे सदन में ट्रांसलेटर्स हैं। थरूर को उनके हिंदी बोलने में क्‍या समस्‍या है। लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों नेताओं के बीच जारी गहमागहमी को शांत कराया। अध्यक्ष ने कहा की इसमें किसी का अपमान नहीं है।

विशेषाधिकार हनन -

राज्यसभा में आज गुरूवार को कांग्रेस सांसदों ने गासस स्पाइवेयर मामले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।वहीं लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेष विशेषाधिकार हनन को नोटिस देने का ऐलान किया है।

निशिकांत दुबे ने कल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, 'लोकसभा में कल राहुल जी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा। राहुल गांधी जी ने आज संसद में केन्द्र और राज्य के संबंध में गलत बयानबाजी कर देश को तोड़ने की साजिश की है। भारत में राज्य की सीमा संसद तय करती है विधानसभा को राज्य की सीमा निर्धारित करने का अधिकार नहीं है। यह अमेरिका नहीं भारत है, जिसमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश व नए मिले भूभाग को मिलाकर देश बना है। राहुल गांधीजी संविधान पढ़िए,जब आंध्र प्रदेश को काटकर तेलंगाना बना तो आपने विधानसभा के विरोध को किस आधार पर दरकिनार कर राज्य बनाया? बाबा साहब के संविधान का यह अपमान?'



Updated : 4 Feb 2022 9:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top