Home > Lead Story > अमित शाह ने कहा - बिहार में एनडीए से नहीं टूटेगा गठबंधन

अमित शाह ने कहा - बिहार में एनडीए से नहीं टूटेगा गठबंधन

अमित शाह ने कहा - बिहार में एनडीए से नहीं टूटेगा गठबंधन
X

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में बैठक की। उन्होंने नेताओं को सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश के साथ एनडीए का गठबंधन नहीं टूटेगा और हम 40 की 40 सीटें जीतेंगे।

इसके अलावा उन्होंने नेताओं को टास्क दिया कि वे सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को बताएं। साथ ही विस्तारकों की बैठक में पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को कहा। उन्होंने फिर से मोदी सरकार बनाने का नारा दिया।

इसके अलावा अमित शाह ने बीजेपी के चार साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को बताया। इसमें उन्होंने कहा कि हमने 2 करोड़ लोगों को घर दिया और चार करोड़ महिलाओं को गैस भी दी। पटना के इस कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि देश का जनादेश हमारे साथ है और पीएम मोदी ने देश को महान बनाया है।

अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 'नानाजी देशमुख' लाइब्रेरी और 'ई-लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाइब्रेरी में उपलब्ध साहित्य का अध्ययन कर ज्ञान में वृद्धि करने की अपील की। उद्घाटन के बाद ई-लाइब्रेरी के संयोजक पूर्व विधनपार्षद विवेक ठाकुर ने कहा कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से पार्टी की सेंट्रल लाइब्रेरी में उपलब्ध् 5500 पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके उद्घाटन के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पार्टी का 13वा ऐसा कार्यालय बन गया है जहां ई-लाइब्रेरी की सुविधा है। विवेक ठाकुर ने बताया कि बिहार में अबतक जिन महापुरुषों ने प्रवास किया, उनसे जुड़ी जानकारी और चित्रों को जुटाकर उसे आनलाइन किया जा रहा है। सभी जिला कार्यालयों पर भी इस तरह की सुविधा जल्द ही उपलब्ध् करायी जायेगी। लाइब्रेरी उद्घाटन के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा सांसद डाॅ सीपी ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, पूर्व विधनपार्षद किरण घई, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार तथा अन्य उपस्थित रहे।

Updated : 12 July 2018 7:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top