Home > Lead Story > मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को लिखी चिठ्ठी, कहा - नेहरू की स्मृतियों से न करें छेड़छाड़

मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को लिखी चिठ्ठी, कहा - नेहरू की स्मृतियों से न करें छेड़छाड़

मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को लिखी चिठ्ठी, कहा - नेहरू की स्मृतियों से न करें छेड़छाड़
X

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के 'स्वरूप और प्रकृति' बदलने और 'तीन मूर्ति भवन' से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

दरअसल मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें तीन मूर्ति भवन परिसर में सभी प्रधानमंत्रियों के लिए एक संग्रहालय स्थापित करने की बात कही गई है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सिंह ने लिखा है कि नेहरू केवल कांग्रेस पार्टी के नहीं, बल्कि वह पूरे देश की धरोहर हैं। किसी भी तरह से नेहरू के रोल और योगदान को मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तीन मूर्ति स्थित नेहरू के आवास में कोई भी बदलाव न किया जाए। उन्होंने कहा कि एक एजेंडे के तहत सरकार को उनसे जुड़ी स्मृतियों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र अपने पत्र में करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान भी तीन मूर्ति स्थित नेहरू म्यूजियम एंड लैबोरेटरी (एनएमएमएल) में बदलाव की कोशिश नहीं की गई थी। मनमोहन सिंह ने पंडित नेहरू के निधन पर संसद में दिये वाजपेयी के बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था, 'इस तरह के व्यक्तित्व से अब संभवतया तीन मूर्ति भवन शोभायमान नहीं हो सकेगा। ऐसा विराट व्यक्तित्व, विपक्ष को भी साथ लेने की क्षमता और महानता निकटतम भविष्य में संभवतया देखने को नहीं मिल सकेगी। अपने वैचारिक मतभेद के बावजूद हम उनके महान विचारों, निष्ठा, देश के प्रति प्रेम और अदम्य साहस के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।'

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार नेहरू की विरासत को खत्म करना चाहती है।

Updated : 28 Aug 2018 1:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top