Home > Lead Story > जिम्मेदारी से भाग रहे मोदी जनता को जवाब दें: सुरजेवाला

जिम्मेदारी से भाग रहे मोदी जनता को जवाब दें: सुरजेवाला

मोदी के साक्षात्कार पर कांग्रेस का हमला

जिम्मेदारी से भाग रहे मोदी जनता को जवाब दें: सुरजेवाला
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक चैनल को दिए साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे अहंकार का जुमला बताते हुए मोदी पर देश की जनता के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री के साक्षात्कार समाप्ति के उपरांत कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आक्रामकता के लिए मशहूर मोदी साक्षात्कार में बचाव की मुद्रा में खुद को बचते-बचाते नजर आए। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी देश की जनता को जवाब दें। इसके लिए उन्होंने दस बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा साक्षात्कार मैं, मेरा और मैने के इर्द-गिर्द रहा।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि सरकार ने कितने लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपए जमा कराए हैं? 80 लाख करोड़ कालाधन लाने की बात करने वाले मोदी बताएं 55 महीने बाद कितना कालाधन वापस आया? प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार की गारंटी के बदले में कितने लोगों को मिल पाया है रोजगार? किसानों को लागत का दो गुना मूल्य देने की बात कहां तक सार्थक हो पाई ? जीएसटी जैसा गब्बर टैक्स लगाकर धंधा चैपट करने वाली मोदी सरकार बताए कि व्यापारियों के लिए क्या विकल्प है उसके पाास? नोटबंदी करके साढ़े तीन लाख करोड़ का नुकसान करके सरकार ने क्या हासिल किया। सुरजेवाला ने पूछा प्रधानमंत्री बताएं राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों किया गया।जम्मू-कश्मीर में 278 नागरिक मारे गए 378 लोग नक्सलवादियों का शिकार हो गए। रफाल पर 30 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार में घिरी मोदी सरकार जेपीसी का गठन से क्यों घबरा रही है? कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार तेल के दाम कम नहीं कर पा रही है।

सुरजेवाला ने प्रेस कांफें्रस में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की दर नीचे गिर गई है। व्यापारी, किसान, युवा विकास की गति से भटक गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुमलेबाजी में पूरे 55 माह गुजार दिए हैं। वे जवाबदेही से बच नहीं सकते। 100 दिन बाकी हंै। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Updated : 5 Jan 2019 9:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top