Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

IND vs WI Test : वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर सिमटी, अश्विन ने झटके 5 विकेट

IND vs WI Test : वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर सिमटी, अश्विन ने झटके 5 विकेट

चेतेश्वर पुजारा द्वारा खाली किए गए स्थान को भरने के लिए शुभमन गिल नंबर 3 पर उतरेंगे।


ind vs wi test  वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर सिमटी अश्विन ने झटके 5 विकेट

नईदिल्ली।नईदिल्ली। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को यहां के विंसडर पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 150 रनों पर समेट दिया। अश्विन ने 5 और जडेजा ने 3 विकेट झटके। जवाब में दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं।

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अश्विन और जडेजा की फिरकी के आगे संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम 150 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए एलिक अथानाजे ने सर्वाधिक 47 रन बनाए,जबकि सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट ने 20, जेसन होल्डर ने 18 और रहकीम कॉर्नवाल ने नाबाद 19 रन बनाए।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 5, रवींद्र जडेजा ने 3 व शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Related to this topic: