Home > Lead Story > अब दुश्मन को मुंह तोड़ जबाव देने की ताकत रखता है भारत : राजनाथ सिंह

अब दुश्मन को मुंह तोड़ जबाव देने की ताकत रखता है भारत : राजनाथ सिंह

अब दुश्मन को मुंह तोड़ जबाव देने की ताकत रखता है भारत : राजनाथ सिंह
X

आगरा। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में मंडी समिति में रविवार की शाम को जनसभा को सम्बोधित करने आये ​देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत पहले वाला देश नहीं रहा है अब भारत दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने की ​हिम्मत रखता है। मोदी के नेतत्व मेें देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी की आंधी में तिनके की तरह उड़ न जाये इसलिए गठबंधन किया गया है। सपा ने पहले भी राहुल से हाथ मिलाया पर फिर भी बहुमत भाजपा को ही मिला।

सभा में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले जनता का अभिवादन किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक महेश गोयल के लिए वोट मांगने आया था और वो जीते, इसलिए आपको शीश झुकाकर प्रणाम। आज में राजकुमार चाहर के लिए आया हूं। उन्होंने गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि मोदी की आंधी में तिनके की तरह उड़ न जाये इसलिए उन्होंने गठबंधन किया है। आज सपा और बसपा को यह डर है की मोदी दुबारा नही आ जाये, इसलिए मोदी रोको अभियान के तहत गठबंधन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्रैक रिकार्ड बहुत अच्छा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए मैंने मोदी के नाम की घोषणा की थी और वही देश के प्रधानमंत्री बने। यह मोदी का करिश्माई नेतृत्व है कि जो भारत दुनिया के 9वें स्थान पर खड़ा था, वह छठवें स्थान पर पहुंच गया और इस बार पांचवे स्थान पर आ गया है। अगर भारत इसी तरह से आगे बढ़ा तो भारत 2030 तक टाप थ्री देशों में शामिल होकर अमेरिका, चीन या रूस में से किसी एक को पीछे कर देगा। पहले भारत को गरीब लोगों का देश कहा जाता था लेकिन अब भारत की अर्थ व्यवस्था आज तेजी से आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार की आवास योजना, उज्वला योजना, सौभाग्य योजना, बेटी बचाओ का भी जिक्र करते हुये ​कहा कि सभी योजनाओं से समाज का हर वर्ग आगे बढ़ रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुये कहा कि व्यापारी व किसानों को पेंशन देने की तैयारी है। घोषणा पत्र की सभी योजनाओं को पूरा 2023 तक कर लिया जायेगा।

बसपा नेता भाजपा में शामिल

रैली में जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने बसपा नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। चेयरमैन नगरपंचायत जगनेर कुलदीप गर्ग पूर्व प्रमुख मुकेश परमार बारिगमा के प्रधान केशव अपने समर्थकों सहित भाजपा के रंग में रंग गये।

Updated : 14 April 2019 3:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top