Home > Lead Story > हिमाचल : सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भूना, आरोपी की भी मौत

हिमाचल : सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भूना, आरोपी की भी मौत

हिमाचल : सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भूना, आरोपी की भी मौत
X

धर्मशाला/स्वदेश वेब डेस्क। हिमाचल के कांगड़ा जिला के मैक्लोडगंज में बीती रात आपसी विवाद के चलते सिख रेजीमेंट एक जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला। आरोपी की भी इस घटना में मौत हो गई है। आरोपी जवान जसबीर सिंह, 18 सिख रेजीमेंट, आयु 21 वर्ष, निवासी जिला बरनाला पंजाब का रहने वाला था।

दो अन्य मृतकों की पहचान हवलदार हरदीप सिंह, 18 सिख रेजीमेंट, आयु 43 वर्ष, निवासी जिला तरनतारन पंजाब और नायक हरपाल सिंह, 18 सिख रेजीमेंट, आयु 35 वर्ष, जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है।

तीनों मृत्क धर्मशाला के मैक्लोडगंज में 18 सिख रेजीमेंट में तैनात थे।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्ष संतोष पटियाल ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि घटना बीते रात सवा दो बजे की है, जब 18 सिख रेजीमेंट के तीन जवानों ने आपसी विवाद में एक-दूसरे पर गोली चला दी।

पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई| मामले की जांच जारी है। अभी तक घटना को कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच में अभी तक यह पता चला है कि एक जवान ड्यूटी पर था और दो जवान वारदात के समय सो रहे थे।

पुलिस को घटना स्थल पर तीन शव मिले हैं। उनके हथियार भी साथ थे।

एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि आपसी विवाद के बाद इनमें से गोलीबारी हुई है। जिसके चलते ये मौतें हुई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मौतें कैसे हुई हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि किसने किस पर गोली चलाई है। यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Updated : 19 Sep 2018 4:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top