Home > Lead Story > जम्मू ग्रेनेड हमले में घायल एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, 32 घायल

जम्मू ग्रेनेड हमले में घायल एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, 32 घायल

जम्मू ग्रेनेड हमले में घायल एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, 32 घायल
X

जम्मू। जम्मू के बस स्टैंड पर गुरुवार को रोडवेज की एक बस में ग्रेनेड हमले में घायल एक और व्यक्ति की शुक्रवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है, जबकि 30 घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनंतनाग जिले के मट्टन निवासी मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद आमीन के रूप में की गई है। बस स्टैंड पर गुरुवार को खड़ी एक रोडवेज बस पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। ग्रेनेड एक बड़े धमाके के साथ फटा। धमाके की आवाज़ सुनकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी थी, जबकि 31 लोग घायल हुए थे। घायलों में से दो की हालत गंभीर थी।हमले के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज़ में भर्ती करवाया, जहां शुक्रवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

हमले के बाद जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गयी। इस बीच कश्मीर घाटी वापस भागने की फिराक में हमलावर आतंकी यासीर जावेद भट्ट को पुलिस ने बनतलाब टोल प्लाज़ा नगरोटा से गिरफ्तार कर लिया। यह हमला हिजबुल कमांडर के इशारे पर किया गया था।



Updated : 8 March 2019 8:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top