Home > Lead Story > कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार कांग्रेस में शामिल
X

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर के शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल उपस्थित रहे।

टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे जगदीश शेट्टार ने रविवार को भाजपा छोड़ दी थी। इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे की यह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे, साथ ही कहा था कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने कहा पार्टी जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता के रूप में मेरे अपमान को कोई नहीं समझ पाया. मैंने बीजेपी पार्टी बनाई. बीजेपी ने मुझे सम्मान, पद और कद दिया है. मैंने भी पार्टी को बनाकर, वह सब लौटाया है. मैं हुब्बाली-धारवाड़ से छठी बार 20-25 हजार वोटों से जीता हूं. मैं अब वहां 7वीं बार जा रहा हूँ

Updated : 13 April 2024 12:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top