Home > Lead Story > दिग्विजय को किनारे लगाने की कोशिश से चुनाव में कांग्रेस को होगा नुकसान

दिग्विजय को किनारे लगाने की कोशिश से चुनाव में कांग्रेस को होगा नुकसान

दिग्विजय को किनारे लगाने की कोशिश से चुनाव में कांग्रेस को होगा नुकसान
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। म.प्र. विधान सभा चुनाव प्रचार में भी कांग्रेस का कलह खत्म नहीं हो रहा है। कई खेमों बंटी कांग्रेस के दिग्गज एक दूसरे से के विरुद्ध मन में गांठ बांधे हुए हैं। जिसके चलते एक दूसरे को नीचा दिखाने, किनारे लगाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में 17 सितम्बर को संकल्प यात्रा की। उसके लिए जो बैनर-पोस्टर लगे थे , उसमें दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं लगा था।

राहुल , सोनिया , सिंधिया , कमलनाथ का व एक अन्य फोटो लगा था, लेकिन उसमें दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं था। इस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पोस्टर -बैनर में चित्र व नाम नहीं देकर किनारे लगाने की कोशिश हो रही है। जिसको लेकर कांग्रेस में तरह -तरह की चर्चा है। लोग कहने लगे हैं कि भाजपा हर तरह से मजबूत होने, केन्द्र व राज्य में सत्ता होने के बावजूद एकजुट होकर विधान सभा चुनाव लड़ रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस है , जिसके नेताओं में आपस में इस कदर डाह है कि एक साथ मंच पर आने से कतरा रहे हैं, पोस्टर-बैनर से एक दूसरे का नाम काट रहे हैं। यह करके कांग्रेसी अपना और अपनी पार्टी को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे तो माहौल बनने के बजाय और बिगड़ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा का कहना है कि इतने साल सत्ता विहिन रहने के बाद भी ये कांग्रेसी अभी सुधरे नहीं हैं। यही हाल रहा तो कैसे जीतेंगे।

Updated : 23 Sep 2018 2:44 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top