Home > Lead Story > पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आज भारत बंद, देखें फोटो

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आज भारत बंद, देखें फोटो

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आज भारत बंद, देखें फोटो
X

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी और डॉलर की अपेक्षा रुपये की कीमत के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के मुताबिक यह बंदी सुबह 8 बजे से 4 बजे शाम तक के लिए है। कांग्रेस के इस भारत बंद में 20 से भी ज्यादा राजनीतिक पार्टियां समर्थन दे रही है। अलग अलग राज्यों अलग अलग क्षेत्रिय दलों के साथ मिलकर इस विरोध को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से कमर कस चुकी है।

कांग्रेस के इस भारत बंद को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), डीएमके, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एमएनएस समेत करीब 20 से ज्यादा राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है।









Updated : 10 Sep 2018 12:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top