Home > Lead Story > कांग्रेस को नहीं पता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि, 150वीं को बताया 125वीं जयंती किया ट्वीट

कांग्रेस को नहीं पता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि, 150वीं को बताया 125वीं जयंती किया ट्वीट

कांग्रेस को नहीं पता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि, 150वीं को बताया 125वीं जयंती किया ट्वीट
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने गफलत का शिकार होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगले वर्ष होने वाली 150वीं जयंती को 125 वीं जयंती बताते हुए अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है।

कांग्रेस इस वर्ष दो अक्टूबर से शुरू हो रहे 150वें जयंती वर्ष के सिलसिले में महाराष्ट्र के वर्धा में सेवाग्राम से 'सद्भावना रैली' शुरू कर रही है। राष्ट्रपिता का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम भी चलाएगी। इसी सिलसिले में कांग्रेस के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता की '125वीं जयंती' का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की वेबसाइट पर भी ऐसी ही गलत जन्मतिथि का उल्लेख है। कई घंटे बाद तक पार्टी ने अपनी इस गलती में सुधार नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती का बार-बार उल्लेख करते हुए शताब्दी वर्ष में स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम का ऐलान किया है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था । उनका शताब्दी वर्ष 1969 में देश भर में धूमधाम से मनाया गया था।

Updated : 26 Sep 2018 8:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top