Home > देश > राहुल गांधी ने लोकतंत्र को खतरे में बताया, भाजपा ने याद दिलाया आपकी दादी ने लगाया था आपातकाल

राहुल गांधी ने लोकतंत्र को खतरे में बताया, भाजपा ने याद दिलाया आपकी दादी ने लगाया था आपातकाल

राहुल गांधी ने लोकतंत्र को खतरे में बताया, भाजपा ने याद दिलाया आपकी दादी ने लगाया था आपातकाल
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस का शासनकाल असल में भ्रष्टाचार तंत्र था। पार्टी की ओर से भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों के लिए सभी दरवाजे बंद है। इससे कांग्रेस और उसका भ्रष्टाचारी तंत्र परेशान है। इसी व्यथा को आज राहुल गांधी ने अपनी प्रेस वार्ता में प्रकट किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के बाद रविशंकर प्रसाद ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और उनके नेताओं पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास सही जानकारी का अभाव है जिसके चलते वे देश के स्टार्टअप का मजाक उड़ा रहे हैं। आज देश का स्टार्टअप इको सिस्टम दुनिया में तीसरे और चौथे नंबर पर है। भारत में आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न है।

जमानत पर बाहर क्यों -

रविशंकर प्रसाद ने नेशनल हेराल्ड को लेकर राहुल से पूछा कि वे अगर झूठ नहीं बोलते तो बताएं कि जमानत पर बाहर क्यों हैं। भाजपा नेता ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार किसी कारण से नहीं चल पाया। 80 करोड़ रुपये से ऊपर की देनदारी थी। 2010 में एसोसिएटेड जनरल ने इसका पूरा शेयर यंग इंडिया को दे दिया। इसी यंग इंडिया में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी सोनिया गांधी और 38 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी की थी। इन्होंने सिर्फ 50 लाख रुपये नेशनल हेराल्ड को दिया और कांग्रेस ने 80 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया। इस तरह करीब 5000 करोड़ रुपये की नेशनल हेराल्ड की संपत्ति फैमली कंट्रोल ट्रस्ट के नाम लाई गई।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए। इसके बाद उन्हें बेल लेनी पड़ी।

क्या कांग्रेस में है लोकतंत्र -

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र को खतरे में बताने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा की आपको कुछ याद है? आपकी दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने 'कमिटेड ज्यूडिशियरी' की बात की थी। आप बताएं की क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है ?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर विपक्ष को जनता की आवाज उठाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है।

Updated : 6 Aug 2022 5:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top