Home > Lead Story > भारतीय संस्कृति का संवर्धन भाजपा के हाथों से ही संभव

भारतीय संस्कृति का संवर्धन भाजपा के हाथों से ही संभव

भारतीय संस्कृति का संवर्धन भाजपा के हाथों से ही संभव
X

दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार देश के सुरक्षा चक्र को इतना मजबूत बना देना चाहती है कि हमारा सुरक्षा चक्र विरोधी ताकतों के लिए 'सुदर्शन चक्र' साबित हो। भारतीय संस्कृति का संवर्धन भाजपा के हाथों से ही संभव है, इस सच्चाई को आज हर व्यक्ति स्वीकार कर चुका है। काम करे जो, उम्मीदें उसी से हों... बुनियाद बनाने निकल पड़े, हम देश बनाने निकल पड़े। भारत को भारत की पहचान दिलाने निकल पड़े।

गृह मंत्री ने कहा कि हम आगे और क्या कर सकते हैं इस पर जनता की राय जानी जाएगी। विशेष तौर पर देश की सम्मानित महिलाओं के साथ भी हमारी टीम संपर्क करेगी । राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ हमारी सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। देश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है। आतंकवादी घटनाएं पिछले दो दशकों की तुलना में आज न्यूनतम स्तर पर हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति का संवर्धन भाजपा के हाथों से ही संभव है, इस सच्चाई को आज हर व्यक्ति स्वीकार कर चुका है । इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भारत के मन की बात -मोदी के साथ कार्यक्रम भारत की चुनाव प्रक्रिया में अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम होगा । 2014 के पहले देश के अंदर जो स्थिति थी, वो देश के लोकतंत्र में लोगों की आस्था को डिगाने वाली थी। 2014 के पहले 30 साल तक देश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी सोच के साथ ठोस कदम नहीं उठाए गए। 2014 से पहले चुनाव जीतने के लिए सिर्फ झूठे वादे किए गए।

शाह ने कहा कि इससे देश के अर्थतंत्र के सारे पैरामीटर औंधे मुंह गिर गए थे । 2014 के पहले 30 साल तक देश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी सोच के साथ ठोस कदम नहीं उठाए गए। 2014 से पहले चुनाव जीतने के लिए सिर्फ झूठे वादे किए गए जिससे देश के अर्थतंत्र के सारे पैरामीटर औंधे मुंह गिर गए थे।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में 30 साल बाद देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी और बाकी पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है। भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंतर आतंरिक लोकतंत्र है। जिस पार्टी के अंतर आतंरिक लोकतंत्र होता है, वही पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है ।

अमित शाह ने कहा कि भारत के मन की बात - मोदी के साथ , संकल्प पत्र के लोकतांत्रिकरण का ये अनुठा प्रयोग है। 10 करोड़ परिवार कैसा देश चाहते हैं ये बात उनसे जानी जाएगी।

Updated : 3 Feb 2019 8:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top