Home > Lead Story > कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिनों में होगा किसानों का कर्जा माफ : राहुल गांधी

कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिनों में होगा किसानों का कर्जा माफ : राहुल गांधी

कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिनों में होगा किसानों का कर्जा माफ : राहुल गांधी
X

पखांजूर/रायपुर। भाजपा हमेशा पूंजीपतियों के साथ रही है, जबकि कांग्रेस आखिरी पंक्ति के लोगों के साथ खड़ी है। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बस्तर जिले के पखांजूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ की रमन सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बस्तर के पखांजूर से अपने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सालों से बीजेपी की सरकार है| दिल्ली में नरेंद्र मोदी की पिछले चार सालों से सरकार है| छत्तीसगढ़ में सब कुछ है, जल, जंगल और जमीन व यहां की खनिज संपदा है लेकिन इसका फायदा छत्तीसगढ़ के आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का 10 दिनों में कर्जा माफ कर दिया जाएगा| यही नहीं, 2 सालों का किसानों का बोनस बकाया भी उन्हें दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 5-10 पूंजीपति मित्र हैं| उसी तरह रमन सिंह के भी 10-15 दोस्त हैं| हमेशा वे उनसे पूछकर ही योजनाएं बनाते हैं। हमेशा वे उन्ही के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री ने 30 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का कर्जा अपने पूंजीपति दोस्तों का माफ कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा योजना के लिए एक साल में 37 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होती है, जबकि नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों का 30 लाख 50 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ कर दिया। ये इतनी रकम है, जिसमें 10 साल तक मनरेगा चल सकती थी।

राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला नोटबंदी के खिलाफ था, तो फिर आम लोग ही सिर्फ नोटों के लिए लाइन में क्यों लगे| कोई उद्योगपति क्यों नहीं कतार में खड़ा हुआ। मेहुल चोकसी, विजय माल्या, ललित मोदी सहित तमाम भगौड़े उद्योगपतियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर फरार हो गए और सरकार ने उन्हें विदेश जाने की खुली छूट दे दी।

Updated : 10 Nov 2018 3:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top