चिन्नास्वामी में कितने बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा? जानें मैच रद्द घोषित करने का क्

चिन्नास्वामी में कितने बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा? जानें मैच रद्द घोषित करने का क्या है नियम...

By : Rashmi Dubey
चिन्नास्वामी में कितने बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा? जानें मैच रद्द घोषित करने का क्या है नियम...

RCB vs PBKS Latest Update: आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला बारिश के कारण संकट में है। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच यह मुकाबला निर्धारित है, लेकिन लगातार बारिश के कारण अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि कितने बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा और कब इसे रद्द घोषित किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या नियम हैं और मैच रद्द होने की क्या प्रक्रिया होगी।

बारिश रुकने के बाद भी खेल के लिए होगा सीमित ओवरों का मुकाबला

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी कारगर है, जिसकी वजह से बारिश रुकते ही मैच के लिए स्थितियां सामान्य हो जाती हैं। नियम के मुताबिक अगर रात 10:54 बजे तक बारिश रुक जाती है और मैदान खेलने लायक हो जाता है तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच 5-5 ओवर का मैच खेला जाएगा। अगर तय समय तक बारिश जारी रहती है और खेलने लायक परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो यह मैच रद्द कर दिया जाएगा।

बेंगलुरु में बारिश के बावजूद मैच होने की उम्मीद

बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से लगातार दो से तीन घंटे तक बारिश हो रही है। हालांकि, इस स्थिति के बावजूद मैच अभी भी संभव है, लेकिन ओवरों में कटौती की संभावना है। फिलहाल मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टॉस शाम 7 बजे होता है और मैच 7:30 बजे शुरू होता है, लेकिन आज बारिश के कारण यह समय प्रभावित हुआ। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि बारिश रुकते ही अगले 10 मिनट में टॉस हो जाएगा। वहीं खेल 20 मिनट के अंदर शुरू किया जा सकता है।

आरसीबी और पंजाब के बीच कांटे की टक्कर

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड के आंकड़े काफी रोचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 17 मैच जीते हैं। वहीं आरसीबी ने 16 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले तीन मैचों की बात करें तो आरसीबी ने सभी जीते हैं, जिसकी वजह से उनका हालिया फॉर्म काफी दमदार नजर आ रहा है। यह आंकड़ा इस मैच को और भी रोमांचित कर देता है।

बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन पिच

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक ऐसा मैदान है, जिसे गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच तेज और उछाल से भरी होती है, जो बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है। आरसीबी और पंजाब दोनों टीमों में पावर हिटर बल्लेबाजों की भरमार है, जिससे इस मैच को एक हाई स्कोरिंग प्रतियोगिता बनाना संभव है। इस पिच पर 200 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। ऐसे में, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, ताकि वह रन चेज़ के लिए तैयार हो।

संबंधित सामग्री

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

भारतीय टीम के टी-20 के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने को लेकर बड़ी बात कही है। बेंगलुरु में पांचवां टी-20 बारिश से रद्द रहा और सीरीज 2-2 से बराबर रहने के दौरान बोले।

Oct 18, 2026
Ind vs WI 5th T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20: बेंगलुरु में बारिश से टॉस में देरी, सीरीज 2-2 पर

Ind vs WI 5th T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20: बेंगलुरु में बारिश से टॉस में देरी, सीरीज 2-2 पर

बेंगलुरु में बूंदाबांदी तेज होने से निर्णायक टी-20 का टॉस अटका है। सीरीज बराबरी पर है, भारत घर में सात साल से अजेय है और वेस्टइंडीज के पास इतिहास बदलने का मौका है।

Oct 17, 2026
Bhuvneshwar Kumar Comeback: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, अर्शदीप के कंधे की चोट बनी वजह

Bhuvneshwar Kumar Comeback: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, अर्शदीप के कंधे की चोट बनी वजह

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज 2-2 बराबर है और फैसला शनिवार को चिन्नास्वामी में होगा। चयन समिति ने अर्शदीप की चोट के बाद भुवनेश्वर को शामिल किया। अर्शदीप के खेलने का फैसला रिकवरी देखकर होगा।

Oct 16, 2026
रजत पाटीदार ने जीत के बाद दिखाया बड़ा दिल ट्रॉफी को किया बेंगलुरु हादसे के पीड़ितों के नाम

रजत पाटीदार ने जीत के बाद दिखाया बड़ा दिल ट्रॉफी को किया बेंगलुरु हादसे के पीड़ितों के नाम

RCB कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 खिताब को बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित किया। टीम और विराट कोहली ने भी फैंस के प्रति भावुक प्रतिक्रिया दी।

Jun 01, 2026