Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

IPL में वापसी के बाद भी मैदान से दूर क्यों हैं हेजलवुड? जानिए न खेलने की असली वजह

IPL में वापसी के बाद भी मैदान से दूर क्यों हैं हेजलवुड? जानिए न खेलने की असली वजह

ipl में वापसी के बाद भी मैदान से दूर क्यों हैं हेजलवुड जानिए न खेलने की असली वजह

LSG VS RCB, Josh Hazlewood: आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम जॉश हेजलवुड जैसे अहम गेंदबाज के बिना मैदान पर उतरी। ऑस्ट्रेलिया से वापसी के बाद उम्मीद थी कि चोट से उबर चुके हेजलवुड अंतिम मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी गैरमौजूदगी के पीछे एक बड़ी और चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सख्ती बनी हेजलवुड की गैरमौजूदगी की वजह

आरसीबी के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड की अंतिम लीग मैच में अनुपस्थिति का कारण उनकी फिटनेस नहीं, बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सख्त रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल है। इस प्रोटोकॉल के तहत चोट से उबरने के बाद किसी भी गेंदबाज को मैच में उतरने से पहले नेट्स में कम से कम 70 से 80 गेंदें फेंकनी होती हैं, जिससे उसकी शारीरिक तैयारी का आकलन किया जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेजलवुड अभी केवल 30 से 40 गेंदें ही फेंक पाए हैं, जो इस प्रोटोकॉल की आवश्यक शर्तों से काफी कम हैं। ऐसे में टीम और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोई जोखिम न लेते हुए उन्हें अंतिम मैच में बाहर रखना ही उचित समझा।

प्लेऑफ में दिख सकते हैं हेजलवुड

इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने जॉश हेजलवुड को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि हेजलवुड प्लेऑफ मुकाबलों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह आरसीबी के लिए राहत की खबर है क्योंकि हेजलवुड टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 10 मैचों में 18 विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। अगर वह प्लेऑफ में खेलते हैं, तो आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट को बड़ी मजबूती मिलेगी।

Related to this topic: