चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, 28 गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ को दिया मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, 28 गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ को दिया मौका

By : Rashmi Dubey
चेन्नई सुपर किंग्स ने खेला बड़ा दांव, 28 गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ को दिया मौका

 Urvil Patel Replace Vansh Bedi: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा है। टीम 11 मैचों में से 9 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई है। अब टीम के पास केवल 3 मैच बाकी हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका लगा है, जब एक युवा खिलाड़ी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गया। हालांकि, टीम ने जल्द ही उसकी जगह एक ऐसे बल्लेबाज़ को टीम में शामिल कर लिया है, जिसने 28 गेंदों में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया।

विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल की चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है, जब युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। बाएं टखने में लिगामेंट फटने के कारण बेदी को आईपीएल को अलविदा कहना पड़ा। हालांकि, टीम ने जल्द ही उनकी जगह गुजरात के खिलाड़ी उर्विल पटेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया। उर्विल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया और अब उनकी एंट्री से चेन्नई को अपनी बैटिंग लाइन-अप में नई उम्मीदें जगी हैं।

उर्विल पटेल का धमाकेदार प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले उर्विल पटेल अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। उर्विल ने इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया और टी20 शतक लगाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। हालांकि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे, लेकिन अब उन्हें सीएसके टीम में शामिल कर लिया गया है।

इसके अलावा उर्विल पटेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंदों में शतक लगाकर भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। 47 टी20 मैचों में 170.38 की स्ट्राइक रेट से 1162 रन बनाना उनके दबदबे को साफ दर्शाता है।

उर्विल पटेल ने CSK ट्रायल्स में दिखाया शानदार प्रदर्शन

उर्विल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य-सीजन ट्रायल्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। ये ट्रायल 27 और 28 अप्रैल को चेन्नई में आयोजित किए गए थे, जिसमें उर्विल पटेल समेत तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

हालांकि, पहले आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल को ट्रायल्स के लिए बुलाया गया था, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष को चुना गया और उर्विल को बाहर कर दिया गया था।

अब, आईपीएल 2025 सीजन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

संबंधित सामग्री

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

एमएस धोनी दिसंबर से पहले IPL में खेलने को लेकर फैसला लेंगे। पिछले सीजन में पिंडली की चोट से परेशान रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का अगला सीजन मेडिकल जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Oct 25, 2026
IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

एक स्पोर्ट्स साइट की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की नीलामी इस बार गोवा के एक होटल में सजेगी। बीसीसीआई की टीम ने फ्रेंचाइजियों को बुकिंग के लिए जानकारी भेज दी है। पर औपचारिक ईमेल बाकी है।

Oct 17, 2026
 IPL News: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, गांगुली और युवराज संभालेंगे नई जिम्मेदारी

IPL News: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, गांगुली और युवराज संभालेंगे नई जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स 2027 सीजन से पहले टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सौरव गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Jun 19, 2026
IPL 2027 मार्च में होगा शुरू, BCCI ने बदली रणनीति; गर्मी और बारिश बनी वजह

IPL 2027 मार्च में होगा शुरू, BCCI ने बदली रणनीति; गर्मी और बारिश बनी वजह

BCCI ने संकेत दिए हैं कि IPL 2027 मार्च में शुरू हो सकता है। बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून बारिश को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव की तैयारी है।

Jun 18, 2026
15 साल के बल्लेबाज के मुरीद हुए बिग बी, सोशल मीडिया पर की तारीफ

15 साल के बल्लेबाज के मुरीद हुए बिग बी, सोशल मीडिया पर की तारीफ

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर की। बिग बी ने उनकी बल्लेबाजी को अद्भुत बताते हुए खास पोस्ट साझा की।

May 30, 2026