Breaking News
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा
  • हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक
  • पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि और नव वर्ष पर 9 अलग-अलग तरह से पोस्ट कर बधाई दी
  • देशभर में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, देवी मंदिरों में भीड़
  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • विजयपुर विधायक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: मुकेश मल्होत्रा MLA रहेंगे या नहीं तय होगा
  • सेंसेक्स 1800 अंक गिरकर 74,900 पर आया, निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट

होम > विदेश

हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026: फिनलैंड फिर नंबर-1, भारत 116वें स्थान पर; पाकिस्तान आगे

UN वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में फिनलैंड फिर नंबर-1, इजराइल 8वें स्थान पर। पाकिस्तान भारत से आगे, जानिए पूरी रैंकिंग और कारण।


वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 फिनलैंड फिर नंबर-1 भारत 116वें स्थान पर पाकिस्तान आगे

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में एक बार फिर Finland को दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। यह लगातार 9वीं बार है जब फिनलैंड शीर्ष स्थान पर रहा है। 147 देशों की इस सूची में India 116वें स्थान पर है, जबकि Pakistan 104वें स्थान पर रहकर भारत से आगे है। पिछले वर्ष भारत की रैंकिंग 118 थी, यानी इस बार दो स्थान का सुधार हुआ है।

जंग के बीच भी इजराइल टॉप-10 में

रिपोर्ट का एक अहम पहलू यह है कि Israel, जो पिछले ढाई वर्षों से संघर्ष की स्थिति में है, 8वें स्थान पर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि केवल सुरक्षा हालात ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक कारक भी खुशी के स्तर को प्रभावित करते हैं।

टॉप-10 देशों की सूची

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार शीर्ष 10 देश इस प्रकार हैं:

  1. Finland

  2. Iceland

  3. Denmark

  4. Costa Rica

  5. Sweden

  6. Norway

  7. Netherlands

  8. Israel

  9. Luxembourg

  10. Switzerland

अमेरिका-UK टॉप-10 से बाहर

रिपोर्ट के अनुसार, United States 23वें, Canada 25वें और United Kingdom 29वें स्थान पर हैं। इस बार भी कोई अंग्रेजी बोलने वाला देश टॉप-10 में शामिल नहीं है। सूची के निचले पायदान पर संघर्ष और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश हैं। Afghanistan एक बार फिर सबसे कम खुशहाल देश रहा है। इसके बाद Sierra Leone और Malawi का स्थान है।

खुशी के पीछे क्या कारण?

रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड और अन्य यूरोपीय देशों की उच्च रैंकिंग के पीछे कई प्रमुख कारण हैं 

  • मजबूत सामाजिक सुरक्षा (वेलफेयर सिस्टम)

  • आर्थिक स्थिरता

  • संसाधनों का समान वितरण

  • बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अधिक सोशल मीडिया उपयोग से कई देशों में युवाओं की मानसिक स्थिति और खुशी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Related to this topic: