Home > विदेश > ब्रिटेन में हवाई यातायात हुआ ठप, कई फ्लाइट्स रुकी, हजारो यात्री हुए परेशान

ब्रिटेन में हवाई यातायात हुआ ठप, कई फ्लाइट्स रुकी, हजारो यात्री हुए परेशान

ब्रिटेन में हवाई यातायात हुआ ठप, कई फ्लाइट्स रुकी, हजारो यात्री हुए परेशान
X

लंदन। ब्रिटेन में विमान सेवाएं अचानक ठप हो जाने से अफरा-तफरी मच गयी है। पूरा यातायात नियंत्रण नेटवर्क बंद हो जाने के कारण स्थिति आई।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा (एनएटीएस) के नेटवर्क में सोमवार को आई अचानक खराबी से विमान सेवाएं ठप हो गयीं। राष्ट्रीय हवाई यातायात नियंत्रक ने बताया कि एक तकनीकी समस्या के सामने आने के कारण सुरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक फ्लो प्रतिबंध लागू किया है। इंजीनियर खराबी ढूंढ़ने और उसे ठीक करने का काम कर रहे हैं। जानकारी दी गयी कि सोमवार सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी हुई।

स्थानीय समन्वय के आधार पर न्यूनतम व्यवधान के साथ अधिकांश स्कॉटलैंड की उड़ानें संचालित करने में सक्षम होने की उम्मीद जताई गयी,किन्तु अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी होने की बात कही गयी। सलाह जारी की गयी कि सोमवार को उड़ान भरने वाले हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान के बारे में नवीनतम जानकारी कर लें। बताया गया कि समस्या ने ब्रिटेन के अंदर या बाहर उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों को प्रभावित किया। हवाई यातायात नियंत्रण समस्या के कारण ब्रिटेन के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाली या उससे बाहर जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हुईं।

Updated : 28 Aug 2023 2:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top