माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से दुनिया भर में असर

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी से दुनियाभर में हड़कंप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी से भारतीय एयरलाइंस तक कामकाज प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी से Outlook, Teams और Copilot सेवाएं प्रभावित। ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी, जापान का सरकारी कामकाज, हॉन्गकॉन्ग की बैंकिंग और भारत में एयरलाइंस पर भी असर पड़ा।

By : हितेंद्र शर्मा
माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी से दुनियाभर में हड़कंप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी से भारतीय एयरलाइंस तक कामकाज प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में सरकारी संस्थानों, बैंकों और कंपनियों का काम प्रभावित कर दिया है । Outlook, Teams और Copilot समेत Microsoft 365 की कई सेवाएं बाधित हैं।  ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी और संघीय पुलिस, जापान का सरकारी कामकाज, हॉन्गकॉन्ग का बैंकिंग सेक्टर और फिलीपींस की अदालतें भी इसकी चपेट में आई हैं ।

ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी और पुलिस भी प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी ASIO और संघीय पुलिस (AFP) ने भी अपने सिस्टम प्रभावित होने की पुष्टि की है, जापान में सरकारी ईमेल सेवाओं और हॉन्गकॉन्ग में बैंकों के कर्मचारियों को परेशानी हुई। कुछ बैंक कर्मचारियों को ऑफलाइन काम करना पड़ा । फिलीपींस में भी अदालतों के कामकाज पर असर पड़ा, ब्रिटेन में पुलिस की ऑनलाइन शिकायत सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े काम भी प्रभावित हुए। 

भारत में स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द

भारत में इस तकनीकी गड़बड़ी का असर विमानन सेवाओं पर भी दिखा, शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो उड़ानें देरी से रवाना हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी। इंडिगो और अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की। इंडिगो की ईमेल सहायता सेवा प्रभावित हुई, जबकि एयर इंडिया ने कहा कि उसकी उड़ानें सामान्य हैं और ईमेल ट्रैफिक दूसरे रास्ते से संचालित किया जा रहा है।

खराबी की वजह अभी स्पष्ट नहीं

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, उसके कई सर्वर अप्रत्याशित रूप से उपलब्ध नहीं हो पाए, जिससे सेवाओं पर दबाव बढ़ा। कंपनी ने कहा है कि उसे फिलहाल किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने वहां की सरकार को शुरुआती तौर पर अपडेट से जुड़ी गड़बड़ी की आशंका बताई है।

संबंधित सामग्री

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव;  धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव; धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव उत्सव मनेगा। 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह होगा।

Nov 14, 2026
CM मोहन यादव ने रथ पर सवार होकर पशुपालकों पर बरसाए फूल, बोले दुधारू पशुओं से आती है महालक्ष्मी की कृपा

CM मोहन यादव ने रथ पर सवार होकर पशुपालकों पर बरसाए फूल, बोले दुधारू पशुओं से आती है महालक्ष्मी की कृपा

ग्वालियर के कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन में सीएम मोहन यादव रथ पर पहुंचे। उन्होंने संबल योजना के 175 करोड़ और पेंशन के 207 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

Nov 13, 2026
Chhath Puja Rituals: छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इतिहास और मान्यताएं

Chhath Puja Rituals: छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इतिहास और मान्यताएं

छठ को लोक आस्था का पर्व क्यों कहा जाता है, इसका इतिहास क्या है और चार दिन तक यह कैसे मनाया जाता है, जानकारों की जुबानी इस त्योहार की अहम बातें।

Nov 13, 2026
CG Farmer Big News: छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, डिजिटल क्रॉप सर्वे के बिना भी मिलेगी आदान सहायता राशि

CG Farmer Big News: छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, डिजिटल क्रॉप सर्वे के बिना भी मिलेगी आदान सहायता राशि

छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे न होने पर भी गिरदावरी के आधार पर किसानों को आदान सहायता राशि दी जाए।

Nov 13, 2026
CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

लखनऊ में बीजेपी की बैठक में सीएम योगी ने एक महीने तक वोटर जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा किया।

Nov 13, 2026