Home > विदेश > समुद्री तूफान कैरोलाइना की ओर आगे बढ़ रहा है, दस लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका

समुद्री तूफान कैरोलाइना की ओर आगे बढ़ रहा है, दस लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका

अमेरिकी नौसेना ने वर्जीनिया से हटाए पोत, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया

समुद्री तूफान कैरोलाइना की ओर आगे बढ़ रहा है, दस लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका
X

लॉस एंजेल्स। पूर्वी क्षोर पर हरिकेन फ्लोरेंस समुद्री तूफान नॉर्थ और साउथ कैरोलाइना तथा वर्जीनिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एटलांटिक महासागर में उठा यह समुद्री तूफान शुक्रवार को किसी भी समय कैरोलाइना आ सकता है। इसे पर्यवारण परिवर्तन का एक कारण बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है। अमेरिकी नौसेना ने वर्जीनिया से अपने नौसेना पोत हटाने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सरकार जानमाल की हिफाजत के लिए सभी अपेक्षित सुविधाएं देने को तत्पर है।

मौसम विभाग ने बताया है कि एटलांटिक में उठ रहे हैरिकेन फ्लोरेंस से समुद्र में तेरह फीट ऊंची लहरें आ सकती हैं, जबकि 35 इंच मूसलाधार बारिश हो सकती है। नॉर्थ कैरोलाइना के गवर्नर रॉय कूपर ने जनता से अपील की है कि वह समुद्र की ओर नहीं जाएं।

Updated : 12 Sep 2018 1:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top