Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > विदेश

Iran Qatar Attack US Biggest Strike Warning

ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, कुछ ही देर बाद कतर पर हमला… अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक

ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगने के बाद कतर पर हमला किया। अमेरिका ने चेतावनी दी कि आज ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। मिडिल ईस्ट जंग का आठवां दिन।


ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी कुछ ही देर बाद कतर पर हमला… अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष का आज आठवां दिन है। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों को भरोसा दिलाया कि अब उनकी जमीन को निशाना नहीं बनाया जाएगा, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद कतर पर हमले की खबर सामने आ गई। दूसरी तरफ United States ने भी बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जा सकता है।

ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि ईरान अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करेगा, जब तक कि उनकी जमीन से ईरान पर हमला न किया जाए। ईरानी मीडिया के मुताबिक यह फैसला ईरान की अंतरिम नेतृत्व परिषद ने मंजूर किया है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पिछले दिनों हुए हमलों के लिए पड़ोसी देशों से माफी मांगी जाती है। उन्होंने साफ किया कि ईरान क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाना नहीं चाहता।

लेकिन कुछ ही देर बाद कतर पर हमला

हालांकि यह बयान आने के कुछ समय बाद ही कतर पर हमले की खबर सामने आ गई। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया। 28 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से ईरान अब तक इजराइल समेत मिडिल ईस्ट के करीब 13 देशों को निशाना बना चुका है। 

अमेरिका की चेतावनी आज होगा बड़ा हमला

इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent ने Fox News को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का लक्ष्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना होगा। 

height=371

यमन में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे

उधर Sanaa में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। हूती समर्थकों ने ईरान और लेबनान के समर्थन में प्रदर्शन किया और इस दौरान अमेरिका और इजराइल के झंडे भी जलाए। इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। 

ईरान का युद्धपोत भारत में रुका

इस जंग के बीच ईरान का एक युद्धपोत IRIS Lavan भारत के Kochi बंदरगाह पर रुका हुआ है।  सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद ईरान ने भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और 4 मार्च को यह बंदरगाह पहुंच गया।इस युद्धपोत के 183 क्रू मेंबर फिलहाल भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। 

Related to this topic: