- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

लंदन में होगा भारतीय फिल्म महोत्सव, तापसी पन्नू की इस.. कल्ट मूवी का होगा प्रदर्शन
X
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 'लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) 2022' की शुरुआत 23 जून से होने जा रही है। महोत्सव का आगाज बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' के प्रदर्शन से होगी। इस फिल्म महोत्सव में भारतीय अभिनेत्रियों और महिला फिल्मकारों की खासी मौजूदगी रहेगी।
एलआईएफएफ-2022 में फिल्म द रेपिस्ट का यूरोपीय प्रदर्शन भी शामिल है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा एवं अभिनेता अर्जुन रामपाल हैं। इसके बाद फिल्म की पुरस्कार विजेता निर्देशक अपर्णा सेन के साथ चर्चा की जाएगी।महोत्सव में रेबाना लिज जॉन की डॉक्यूमेंट्री 'लेडीज ओनली' का प्रदर्शन भी शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री मुंबई की लोकल यात्री ट्रेन में सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को लेकर नारीवादी विषयों पर आधारित है।
दोबारा का प्रदर्शन -
महोत्सव निदेशक कैरी राजिंदर साहनी ने बताया कि इस साल एलआईएफएफ में 10 अलग-अलग भाषाओं की नई फिल्मों का प्रदर्शन होगा और भारत की जानी-मानी महिला फिल्मकार अपर्णा सेन के साथ बातचीत की जाएगी।महोत्सव की शुरुआत 23 जून को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा के प्रदर्शन के साथ होगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर की कल्ट मूवीज है। यह बालाजी टेलीफिल्म्स की एक नई शाखा है।
अपराजिता का प्रदर्शन -
तीन जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में पाल नलिन की फिल्म छेलो शो और अनिक दत्ता की अपराजिता का भी प्रदर्शन किया जाएगा। लंदन के अलावा फिल्म महोत्सव पांच जुलाई तक बर्मिंघम और छह जुलाई तक मैनचेस्टर में आयोजित होगा।