भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा, मिस्र के फाइटर प्लेन में हवा में भरा फ्यूल

भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा, मिस्र के फाइटर प्लेन में हवा में भरा फ्यूल

मिस्र की राजधानी काहिरा में बीती 27 अगस्त से संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 का आयोजन हो रहा है।

By : स्वदेश डेस्क
भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा, मिस्र के फाइटर प्लेन में हवा में भरा फ्यूल

काहिरा। भारतीय वायु सेना पूरी दुनिया में अपनी विशिष्टता साबित कर रही है। मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के विमान ने हवा में मिस्र के लड़ाकू विमान में ईंधन भरकर एक बार फिर अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया।

मिस्र की राजधानी काहिरा में बीती 27 अगस्त से संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 का आयोजन हो रहा है। 16 सितंबर तक चलने वाले अभ्यास में भारतीय वायुसेना पहली बार भाग ले रही है। यहां मिस्र और भारत के साथ अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियां भी मौजूद हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य शामिल देशों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

भारतीय वायुसेना के दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल हैं। इनके साथ गरुड़ विशेष बल के कर्मियों के साथ स्क्वाड्रन के कर्मचारी भी अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भारतीय वायु सेना के आईएल-78 ने हवा में मिस्र के मिग-29 लड़ाकू विमान में ईंधन भरा। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विमानों के हैरतअंगेज कारनामे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

भारत और मिस्र के बीच गहरे संबंध - 

उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्र के बीच हमेशा गहरे संबंध रहे हैं। वर्ष 1960 के दशक में संयुक्त रूप से दोनों देशों ने एयरो-इंजन और विमान के विकास पर काम किया था।

संबंधित सामग्री

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने Apple पर NameDrop फीचर से पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

Nov 22, 2026
Amethi SP News: अमेठी में मुलायम सिंह की जयंती पर सपा का बड़ा कार्यक्रम

Amethi SP News: अमेठी में मुलायम सिंह की जयंती पर सपा का बड़ा कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विकासखंड भादर के एसआरएम बरियाहशाह में श्रद्धांजलि समारोह एवं सामाजिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Nov 22, 2026
Nautanwa Nagar Kirtan Yatra: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नौतनवा में निकली नगर कीर्तन यात्रा

Nautanwa Nagar Kirtan Yatra: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नौतनवा में निकली नगर कीर्तन यात्रा

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में  नौतनवा नगर में स्थानीय सिख समुदाय की ओर से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई।

Nov 22, 2026
Sandi Roadshow Politics: धीरज के मेगा शो के जवाब में कमल का 'सुपर ग्रांड शो'

Sandi Roadshow Politics: धीरज के मेगा शो के जवाब में कमल का 'सुपर ग्रांड शो'

हेमंत ऋतु की उत्तरार्ध में जब पारा नीचे जा रहा है, 158-सांडी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है।

Nov 22, 2026
UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर में तैनात 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Nov 22, 2026