पाक के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी अस्पताल में भर्ती
Swadesh Digital | 4 Nov 2019 7:13 AM GMT
X
X
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी को अदिआला जेल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि वह एलएनजी स्कैंडल में हिरासत में हैं। अब्बासी को इलाज के लिए सेक्टर एच-8 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी सर्जरी होनी है। शनिवार को उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 18 जुलाई को एलएनजी केस में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी के नेता अब्बासी को गिरफ्तार किया था। अब्बासी की रिमांड को कई बार बढ़ाया जा चुका है।
Updated : 4 Nov 2019 7:13 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire