इथोपिया विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जताया दु:ख
Swadesh Digital | 11 March 2019 4:27 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इथोपिया विमान हादसे पर दु:ख जताया है। रविवार को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से सुषमा स्वराज ने विमान हादसे में चार भारतीय समेत 157 लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया।
ट्वीट कर सुषमा स्वराज ने बताया कि हादसे में पर्यावरण और वन मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग की भी मौत हो गई। शिखा नैरोबी में यूएनईपी की बैठक में भाग लेने के लिए यात्रा कर रही थीं।
स्वराज ने कहा कि मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने इथोपिया उच्चायुक्त से मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने की भी अपील की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को इथोपिया में एक विमान क्रैश हो गया। हादसे में चार भारतीय समेत 157 लोगों की मौत हो गई।
Updated : 11 March 2019 4:27 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire